रूस की ओर से यू्क्रेन युद्ध में हिस्सा ले रही निजी सेना वैगनर ग्रुप ने पुतिन की सेना के खिलाफ जंग छेड़ दी है। वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवेनी प्रिगोझिन के सशस्त्र लड़ाकों ने रूस में हमले शुरू कर दिए हैं।
प्रिगोझिन ने कई सैन्य ठिकानों और शहरों पर कब्जा करने का दावा किया है। वहीं, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सशस्त्र विद्रोह को विश्वासघात और रूस की पीठ में छुरा घोंपने वाला कदम करार दिया है।
मॉस्को की सड़कों पर बख्तरबंद वाहन और रूस की सेना तैनात कर दी गई है। शहर में हाई अलर्ट है और राजधानी को जोड़ने वाला हाईवे बंद कर दिया गया है।
वैगनर का आरोप है कि यूक्रेन युद्ध में उनके लड़ाकों को झोंका जा रहा है, लेकिन उन्हें हथियार नहीं दिए जा रहे। प्रिगोझिन ने दावा किया कि वह और उनके लड़ाके रूस के रोस्तोव शहर में दाखिल हो गए हैं और कई सैन्य प्रतिष्ठानों पर कब्जा कर लिया है। इस बीच, शनिवार को विद्रोह का दायरा बढ़ने के बीच पुतिन ने राष्ट्र को संबोधित किया।
तबाह कर देने की चेतावनी
निजी सेना के प्रमुख येवेनी प्रिगोझिन ने रूसी सेना पर वैगनर शिविर के खिलाफ हमला करने और बड़ी संख्या में लड़ाकों को मारने का आरोप लगाया।
प्रिगोझिन ने कहा, हमने उसी ताकत से जवाब देने की ठानी है। कहा, हम किसी भी प्रतिरोध को तबाह कर देंगे।
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260