सहरसा में कोसी का कहर: रसलपुर की 200 घरों की बस्ती पर मंडराया कटाव का खतरा, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

सहरसा जिले के नौहट्टा प्रखंड अंतर्गत नौला पंचायत के रसलपुर वार्ड संख्या-12 स्थित धानुक टोली हरिजन टोला में नदी का कटाव लगातार भयावह होता जा रहा है। नदी की तेज धार अब आबादी की ओर तेजी से बढ़ रही है, जिससे करीब 200 घरों की बस्ती पर अस्तित्व का संकट गहरा गया है। कटाव की रफ्तार को देखते हुए ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग अपने आशियाने को बचाने की चिंता में दिन-रात गुजार रहे हैं।

 

Sponsored Advertisement

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से नदी लगातार जमीन काटते हुए बस्ती के बेहद करीब पहुंच गई है। हर दिन कटाव बढ़ने से लोगों को डर सता रहा है कि कहीं अचानक उनका घर नदी में समा न जाए। कई परिवारों ने एहतियात के तौर पर अपने जरूरी सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है, जबकि कुछ लोग पलायन की तैयारी में भी जुट गए हैं।

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों को कटाव की गंभीर स्थिति से अवगत कराया, लेकिन अब तक कटाव रोकने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कटावरोधी कार्य शुरू नहीं किया गया, तो सैकड़ों परिवार बेघर हो जाएंगे और भारी जन-धन की क्षति हो सकती है।

 

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्र में तत्काल निरीक्षण कर कटावरोधी कार्य शुरू कराया जाए। साथ ही, संभावित प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने, राहत सामग्री उपलब्ध कराने तथा आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जाए।

 

ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के मौसम में नदी का कटाव उनकी जिंदगी को संकट में डाल देता है। इस बार स्थिति पहले से अधिक गंभीर है। अब लोगों की निगाहें जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि जल्द ठोस पहल नहीं की गई, तो रसलपुर की यह पूरी बस्ती नदी के आगोश में समा सकती है।

 

संवाददाता: इन्द्रदेव जी, नहीं सहरसा

  • Related Posts

    स्कूल से लौट रही साढ़े तीन साल की बच्ची की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

    सहरसा महिषी थाना क्षेत्र में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। पानी भरे गड्ढे में डूबने से साढ़े तीन साल की बच्ची की…

    सहरसा में बटरफ्लाई डांस सेंटर का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगा प्रतिभा निखारने का मंच

    80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सहरसा के नया बाजार स्थित नारियार रोड में शनिवार को बटरफ्लाई डांस सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। सहरसा नगर निगम की मेयर बैन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *