बोकारो से निकली बदलाव की साइकिल! एड्स जागरूकता और हरित झारखंड के संदेश के साथ 250 युवाओं ने भरी रफ्तार

झारखंड युवा आयोग की ओर से रविवार को बोकारो में साइकिल मैराथन का आयोजन किया गया। एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 250 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मैराथन का शुभारंभ युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

 

प्रतियोगिता को दो वर्गों में आयोजित किया गया, जिसमें 25 किलोमीटर और 2 किलोमीटर की साइकिल रेस शामिल थी। 25 किलोमीटर की रेस में धनबाद जिले के राजगंज निवासी ग्रामीण युवक रोहित कुमार रवानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। जीत के बाद रोहित ने बताया कि वह प्रतिदिन लगभग दो घंटे साइकिल चलाकर 45 किलोमीटर तक अभ्यास करता है। उन्होंने कहा कि वह पुरानी साइकिल से ही प्रैक्टिस करते हैं और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुके हैं। हालांकि महंगी स्पोर्ट्स साइकिल नहीं होने के कारण उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उचित संसाधन मिलने पर वह राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकते हैं।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने झारखंड युवा आयोग की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस अभियान की शुरुआत बोकारो से हुई है और इसका समापन रांची में होगा, जहां मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। उन्होंने लोगों से नियमित साइकिल चलाने की अपील करते हुए कहा कि इससे स्वास्थ्य बेहतर रहता है और ईंधन पर होने वाला खर्च भी कम होता है।

 

युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करना और हरित झारखंड की परिकल्पना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के दौर में साइकिल को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना समय की जरूरत है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ डायबिटीज जैसी बीमारियों से भी बचाव संभव है।

 

— संवाददाता: चंदन सिंह, बोकारो

Related Posts

पलामू में बड़ा सड़क हादसा टला: खामडीह में रजनीगंधा बस और पिकअप की टक्कर, ओवरटेक के दौरान हुई दुर्घटना

पलामू में बड़ा सड़क हादसा टला: खामडीह में रजनीगंधा बस और पिकअप की टक्कर, ओवरटेक के दौरान हुई दुर्घटना

गर्री खुर्द–बरियातू सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने JE को बुलाकर दिखाई हकीकत

गर्री खुर्द–बरियातू सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने JE को बुलाकर दिखाई हकीकत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *