इमरान खान के निकलने से पहले इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई।
इस्लामाबाद के जी-11 और जी-13 सेक्टर में अधिकारियों पर गोलियां चलाई गई हैं। पाक मीडिया के अनुसार, इमरान शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे हाईकोर्ट परिसर के पीछे से लाहौर के लिए रवाना हो गए।
इमरान के निकलने के लिए सुरक्षित मार्ग का इंतजाम करने के दौरान गोलीबारी की घटना हुई। इसके बाद उनको वापस कोर्ट रूम ले जाया गया।
पुलिस का कहना है कि फायरिंग के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गोलीबारी के 15 मिनट बाद सुरक्षा पुख्ता कर दी गई।
गोलीबारी के बाद इमरान खान ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, कोर्ट में पिछले चार घंटे से निकलने का इंतजार कर रहा हूं।
17 मई तक राहत मिली
इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इमरान को 17 मई तक उन सभी मामलों में गिरफ्तारी से राहत मिल गई, जो नौ मई के बाद दर्ज किए गए हैं।
