बोकारो में एक महिला पिछले 6 वर्षों से न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। सियालजोरी थाना क्षेत्र के आसनसोल गांव की रहने वाली छोटी कुमारी ने अपने पति सुनील कुमार रवानी पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका पति मजदूरी करता है, लेकिन अक्सर शराब पीने के लिए उससे पैसे मांगता है। पैसे नहीं देने पर वह उसके साथ मारपीट करता है, गाली-गलौज करता है और कई बार घर से बाहर निकाल देता है।

 

पीड़िता ने यह भी बताया कि उसका पति बच्चों के साथ भी मारपीट करता है, जिससे उनके भविष्य पर बुरा असर पड़ रहा है। वहीं ससुराल पक्ष भी पति का साथ देता है, जिससे उसकी परेशानी और बढ़ गई है। महिला का कहना है कि वह कई बार थाना पहुंच चुकी है, लेकिन हर बार पुलिस समझाकर वापस भेज देती है।

 

करीब एक महीने पहले उसने एसपी कार्यालय में भी शिकायत की थी, जहां से कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है। न्याय सदन में भी सुनवाई के बावजूद प्रताड़ना जारी है।

 

थक-हारकर महिला एक बार फिर एसपी कार्यालय पहुंची है और न्याय की गुहार लगाई है। उसने प्रशासन से अपने और बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ आरोपी पति पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

संवाददाता – चंदन कुमार, बोकारो

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *