पांकी के युवक गोल्डन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, हाइवा-स्कूटी टक्कर के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखराहा गांव के समीप फोरलेन सड़क पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांकी प्रखंड के करार गांव निवासी गोल्डन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाइवा वाहन और स्कूटी के बीच हुई भीषण टक्कर में स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि इस इलाके में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

 

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। वहीं थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित करने और सड़क जाम समाप्त कराने का प्रयास किया।

 

गौरतलब है कि पोखराहा क्षेत्र में दो दिन पूर्व भी एक सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई थी। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दुर्घटना रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा उपाय, स्पीड कंट्रोल और यातायात नियमों के सख्त पालन की मांग की है।

 

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हाइवा चालक से पूछताछ की जा रही है।

संवाददाता : सत्यम शुक्ला

Related Posts

आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : बाबूलाल मरांडी, बोकारो में भाजपा की संगोष्ठी आयोजित

आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : बाबूलाल मरांडी, बोकारो में भाजपा की संगोष्ठी आयोजित

धनबाद में नकली नमक फैक्ट्री का भंडाफोड़, टाटा और पतंजलि ब्रांड के नाम पर चल रहा था फर्जी कारोबार

धनबाद में नकली नमक फैक्ट्री का भंडाफोड़, टाटा और पतंजलि ब्रांड के नाम पर चल रहा था फर्जी कारोबार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *