सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाकर पार्क या स्कूल बनाने की मांग

धनबाद : धैया खटाल के पास स्थित सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर वहां पार्क अथवा स्कूल निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रेस वार्ता की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भू-माफियाओं ने सरकारी जमीन की बाउंड्री वॉल कर उसे घेर रखा है, जिसका क्षेत्र के लोग लगातार विरोध करते रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार उपायुक्त समेत विभिन्न विभागों को पत्र भेजकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि क्षेत्र में बच्चों के लिए पार्क और शैक्षणिक संस्थानों की कमी है, इसलिए उक्त जमीन का उपयोग जनहित के कार्यों के लिए किया जाना चाहिए।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द सर्वे कर जमीन को खाली कराने तथा वहां पार्क या स्कूल निर्माण की दिशा में पहल करने की मांग की। प्रेस वार्ता में मौजूद लोगों ने कहा कि सरकारी संपत्ति को भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराकर जनता के हित में उपयोग किया जाना चाहिए।

 

बाइट : अवधेश यादव
बाइट : कंचन देवी

Related Posts

पटना के खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर में आग लगने की सूचना से मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

पटना के खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर में आग लगने की सूचना से मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : बाबूलाल मरांडी, बोकारो में भाजपा की संगोष्ठी आयोजित

आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : बाबूलाल मरांडी, बोकारो में भाजपा की संगोष्ठी आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *