भागलपुर आदमपुर स्थित एक स्थानीय होटल में सक्षम फाउंडेशन का तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत महापौर वसुंधरा लाल, उप महापौर सलाउद्दीन अहसन, शिक्षाविद राजीव कांत मिश्रा, पूर्व महापौर वीना यादव, महासचिव अभय घोष, संयोजक कांति पाठक, संयोजक राजेश कुमार, पूर्व उप महापौर राजेश वर्मा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इसके बाद गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर सक्षम फाउंडेशन के अध्यक्ष संगीता तिवारी ने बताया कि हम लोग आज इस फाउंडेशन का तीसरा स्थापना दिवस मना रहे हैं गैर सरकारी सामाजिक संस्थान है जिसका उद्देश्य जल संरक्षण महिला विकास और बाल विकास पर काम करना है। हमारे इस सक्षम फाउंडेशन में सभी समाजिक संस्था से लोग जुड़े हुए हैं। इस कार्यक्रम में गणमान्य लोगों के साथ साथ सक्षम फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *