सहरसा सदर थाना के नए थाना अध्यक्ष के रूप में अजय पासवान के पदभार ग्रहण करने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए बेहतर कानून व्यवस्था की उम्मीद जताई है।
लोगों ने कहा कि अजय पासवान एक कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुभवी पुलिस पदाधिकारी हैं और उनके नेतृत्व में सदर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई एवं पुलिस-पब्लिक संबंध और मजबूत होंगे।
नए थाना अध्यक्ष बनने पर अजय पासवान को सोशल मीडिया एवं व्यक्तिगत रूप से लगातार शुभकामनाएं दी जा रही हैं। लोगों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि आम जनता को न्याय दिलाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
सहरसा सदर थाना अध्यक्ष बनने पर अजय पासवान ने भी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
