पीएम मोदी ने ‘पंचायत’ के बिनोद और बनराकस से की मुलाकात, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल

देश की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ के किरदार आज घर-घर में पहचाने जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा दिलचस्प पल देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘पंचायत’ में ‘बिनोद’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता अशोक पाठक और ‘बनराकस’ के नाम से मशहूर अभिनेता भूषण शर्मा से मुलाकात की। इस खास मुलाकात का वीडियो खुद प्रधानमंत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अशोक पाठक और भूषण शर्मा प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचते हैं, पीएम मोदी मुस्कुराते हुए उनका स्वागत करते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मजाकिया अंदाज में भूषण शर्मा की ओर इशारा करते हुए कहा, “बिनोद सुनता है कि नहीं सुनता है?” पीएम मोदी के मुंह से ‘पंचायत’ का यह लोकप्रिय संदर्भ सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े। वीडियो ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है।

 

वीडियो पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “देख रहा है बिनोद, देश के प्रधानमंत्री हमसे कैसे मिल रहे हैं।” वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “फुलेरा के वर्तमान प्रधान जी की भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री जी से शिष्टाचार भेंट।” कई लोगों ने इसे हिंदी थिएटर कलाकारों की मेहनत और सफलता का प्रतीक बताया।

 

अभिनेता अशोक पाठक का सफर भी काफी संघर्षों से भरा रहा है। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि सांवले रंग की वजह से उन्हें एक बड़े बजट की फिल्म से बाहर कर दिया गया था। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे। आज वे अपनी शानदार अभिनय क्षमता के दम पर दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुके हैं।

 

हाल के दिनों में अशोक पाठक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित फिल्म ‘सिस्टर मिडनाइट’ में अभिनेत्री राधिका आप्टे के साथ नजर आए थे। वहीं ‘पंचायत’ के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी यह है कि सीजन 4 के बाद अशोक पाठक एक बार फिर साल 2026 में आने वाले ‘पंचायत’ सीजन 5 में ‘बिनोद’ के किरदार में दिखाई देंगे।

Related Posts

एनकाउंटर के सवाल पर असहज दिखे पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र, वीडियो डिलीट कराने की चर्चा से गरमाई सियासत

एनकाउंटर के सवाल पर असहज दिखे पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र, वीडियो डिलीट कराने की चर्चा से गरमाई सियासत

श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे विधायक आईपी गुप्ता, बोले- रोशन आनंद की शिकायत पर अब तक FIR नहीं होना सरकार की बड़ी विफलता

श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे विधायक आईपी गुप्ता, बोले- रोशन आनंद की शिकायत पर अब तक FIR नहीं होना सरकार की बड़ी विफलता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *