भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजा ओबरा, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

ओबरा में भगवान श्री गणेश, मां शारदा और भगवान श्री परशुराम की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित त्रिदिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। भगवान परशुराम के जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

Sponsored Advertisement

श्री राम मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा ब्राह्मण समाज कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान माताओं, बहनों और बेटियों ने चिलचिलाती धूप के बावजूद नंगे पांव चलकर अपनी आस्था और श्रद्धा का परिचय दिया। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गया।

 

मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए काशी से पधारे विद्वान पुरोहित आचार्य सत्यम चौबे एवं डॉ. हरकेश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित नंदलाल पांडेय तथा उनकी पत्नी सूर्यमणि देवी से विधिवत पूजन-अर्चन कराया। वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार अनुष्ठान की शुरुआत की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

 

कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज की ओर से शनि महाराज को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने उनका अभिनंदन किया।

 

कलश यात्रा में ब्राह्मण समाज के सचिव देवानंद मिश्र, डॉ. ए.के. पांडेय, अवधेश सिंह, राकेश मिश्र सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

आयोजन समिति के अनुसार 23 जून की शाम पांच बजे ब्राह्मण समाज कार्यालय से भगवान श्री गणेश, मां शारदा और भगवान श्री परशुराम की मूर्तियों की भव्य नगर भ्रमण यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मंदिरों से होते हुए रात्रि साढ़े आठ बजे ब्राह्मण समाज कार्यालय पहुंचकर संपन्न होगी।

 

संवाददाता : सत्यम शुक्ला

Related Posts

नाला की मासिक गुरु गोष्ठी में नवाचार आधारित शिक्षण पर जोर, शिक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए गए निर्देश

शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाई देने और शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से अगस्त माह की मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन गुरुवार को प्लस टू…

भाजपा नाला मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

भारतीय जनता पार्टी नाला मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक गुरुवार को नाला स्थित पीडब्ल्यूडी परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कैलाश मंडल ने की। बैठक में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *