बुधवार को एसपी हृदयकांत विभूतिपुर पहुंचे। एसपी ने स्थानीय लोगों और विभूतिपुर थाना पुलिस से घटना के संबंध में जानकार ली। उन्होंने आपराधिक वारदातों का भौतिक सत्यापन किया।एसपी ने कठोर कार्वाई की बात कही।
बिहार के समस्तीपुर में दबंगों क की तालिबानी क्रूरता सामने आई है। एक युवक से थूक चटवाने की वारदात को अंजाम दिया गया है। इतना ही नहीं युवक का थूक चाटते वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। मामले में किसी ने भी शिकायत नहीं की है। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की नींद गायब हो गई है। एसपी खुद मामले की छानबीन कर रहे हैं। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। युवक से थूक चटवाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। इस मामले में आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी भी की जाएगी। यह जानकारी एसपी हृदयकांत ने दी।
बुधवार को एसपी हृदयकांत विभूतिपुर पहुंचे। एसपी ने स्थानीय लोगों और विभूतिपुर थाना पुलिस से घटना के संबंध में जानकार ली। उन्होंने अन्य आपराधिक वारदातों का भौतिक सत्यापन किया। वायरल वीडियो पर कार्रवाई करने के सवाल पर एसपी ने कहा कि पिछले दिनों एक युवक को पकड़ कर थूक चटवाने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसका पुलिस ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि जांच में यह पता चला कि यह वीडियो चकहबीब गांव का है। इस मामले में किसी ने थाना में आवेदन नहीं दिया, लेकिन चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है।
एसपी ने बताया कि जल्द ही इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी कर समुचित कार्रवाई की जाएगी। वीडियो बीते 23 अक्टूबर का बताया जा रहा है। 23 अक्टूबर को विभूतिपुर थाने के चकहबीब गांव में एक युवक को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ लिया था। दोनों एक साथ बात कर रहे थे। दबंगों ने उससे पांच बार थूक चटवाया था।
दरअसल युवक उस युवती के साथ प्रेम संबध में था। 23 अक्टुबर को लड़की अपने प्रेमी से मिलने गांव से बाहर गई थी। शाम को लोगों ने उस समय पकड़ लिया जब वह बाइक से प्रेमिका को छोड़ने के लिए उसके गांव गया था। उन्हीं लोगों ने युवक से थूक चटवाने का वीडियो भी बना लिया और वायरल कर दिया।
