संविधान दिवस पर एमएलटी कॉलेज में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, ‘संविधान पर चर्चा’ कार्यक्रम में मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर हुई परिचर्चा

सहरसा। संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को एमएलटी कॉलेज के बीएड प्रशाल में युवा कांग्रेस जिला कमेटी के तत्वावधान में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ एवं ‘संविधान पर चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस सहरसा के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार निराला ने की, जबकि संचालन कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिंकु आनंद ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में एमएलटी कॉलेज की बीएड विभागाध्यक्ष सुप्रिया सिन्हा और बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनीष कुमार उपस्थित रहे।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत नीरज कुमार निराला और मनीष कुमार के नेतृत्व में उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ से हुई। इसके बाद आयोजित परिचर्चा में संविधान के निर्माण, उसके मूल उद्देश्यों, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

 

इस अवसर पर बीएड विभागाध्यक्ष सुप्रिया सिन्हा ने कहा कि लगभग तीन वर्षों के व्यापक विचार-विमर्श और गहन मंथन के बाद भारतीय संविधान तैयार हुआ। संविधान निर्माण के दौरान समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के हितों को विशेष महत्व दिया गया। संविधान प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है।

 

बीएड विभाग के व्याख्याता डॉ. एएन पांडेय ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और संविधान सभा के अन्य सदस्यों के अथक प्रयासों से देश को एक मजबूत संविधान मिला। इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।

 

प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि 26 नवंबर भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है। संविधान की संप्रभुता और मूल भावना की रक्षा करना प्रत्येक भारतीय का नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है।

 

जिलाध्यक्ष नीरज कुमार निराला ने शैक्षणिक संस्थानों में ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता बताई। वहीं शिंकु आनंद ने कहा कि विद्यार्थियों को संविधान के इतिहास, उद्देश्यों और निर्माण की चुनौतियों से परिचित कराना जरूरी है।

 

कार्यक्रम में डेविड यादव, बंटी झा, शाभवी वानी, स्मिता कुमारी, रानी कुमारी, स्नेहा कुमारी, आरती कुमारी, मोनी कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Posts

संविधान दिवस पर नेशनल फेडरेशन ऑफ अंबेडकर मिशन का आयोजन, वक्ताओं ने संविधान की रक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का किया आह्वान

संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को सामाजिक संगठन नेशनल फेडरेशन ऑफ अंबेडकर मिशन के तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर…

गोपालगंज के थावे में दूसरे लापता मदरसा छात्र का भी मिला शव, दो जिलों की पुलिस कर रही कैंप

गोपालगंज/सीवान। गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में लापता दो मदरसा छात्रों की मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। गुरुवार को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *