नशा मुक्ति दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी, 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश

सहरसा। नशामुक्त बिहार अभियान के तहत गुरुवार को नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर सहरसा में स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। मद्य निषेध विभाग की ओर से आयोजित इस जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाना और लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस प्रभात फेरी में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

Sponsored Advertisement

प्रभात फेरी की शुरुआत समाहरणालय गेट से हुई। इसके बाद रैली पटेल मैदान, अभियंता चौक और अपर समाहर्ता आवास होते हुए रमेश झा महिला कॉलेज पहुंची। इस दौरान स्कूली बच्चों ने नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया और लोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

 

प्रभात फेरी को राजू कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सहरसा तथा विशाल राघव, जिला योजना पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिकारियों ने कहा कि समाज को नशे की बुराई से मुक्त करने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। खासकर युवाओं और विद्यार्थियों को इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

 

इस अवसर पर बताया गया कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए बिहार में शराबबंदी के साथ-साथ सभी प्रकार के नशे के उन्मूलन को लेकर कानूनी प्रावधान किए गए हैं। इन कानूनों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

वहीं, डीआईजी के नेतृत्व में नशामुक्त कोसी अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत शराब और सूखे नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। मद्य निषेध विभाग और जिला प्रशासन की ओर से सघन छापेमारी के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी संचालित किया जा रहा है।

 

प्रशासन का उद्देश्य केवल नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि आम लोगों को जागरूक कर एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज का निर्माण करना है।

Related Posts

गोपालगंज के थावे में दूसरे लापता मदरसा छात्र का भी मिला शव, दो जिलों की पुलिस कर रही कैंप

गोपालगंज/सीवान। गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में लापता दो मदरसा छात्रों की मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। गुरुवार को…

संविधान दिवस पर मधेपुरा कॉलेज में एनसीसी कैडेटों ने लिया संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प

सहरसा। कोसी प्रमंडल अंतर्गत मधेपुरा कॉलेज, मधेपुरा में संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के तत्वावधान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *