एनएसएस के छह दिवसीय स्वच्छता अभियान का भव्य समापन, स्वयंसेवकों को मिला प्रमाणपत्र

सहरसा। सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय स्वच्छता कार्यक्रम का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। 21 से 26 नवंबर तक चले इस अभियान के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार, स्वच्छता शपथ समारोह और प्रमाणपत्र वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. विवेक कुमार ने कहा कि स्वस्थ और प्रसन्न जीवन के लिए स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के साथ-साथ समाज से नशे की बुराई को भी दूर करना होगा। इस तरह के आयोजन लोगों को जागरूक करने और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनंत कुमार सिंह ने कार्यक्रम की सफलता पर एनएसएस के सभी सदस्यों और स्वयंसेवकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छह दिनों तक लगातार चलने वाले इस अभियान में सभी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. आर्य सिंधु ने बताया कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से संचालित स्वच्छता एक्शन प्लान के तहत यह आयोजन किया गया। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता रैली, कक्षाओं, खेल मैदान और महाविद्यालय परिसर की सफाई, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा गोद लिए गए गांव में स्वच्छता अभियान चलाया।

 

इसके अलावा जल निकायों और पर्यटक स्थलों की सफाई, महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, दीवार चित्रण, अनुपयोगी वस्तुओं से कलाकृति निर्माण और प्लॉग रन जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

 

समापन समारोह में स्वयंसेवकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और सैकड़ों एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Related Posts

गोपालगंज के थावे में दूसरे लापता मदरसा छात्र का भी मिला शव, दो जिलों की पुलिस कर रही कैंप

गोपालगंज/सीवान। गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में लापता दो मदरसा छात्रों की मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। गुरुवार को…

संविधान दिवस पर मधेपुरा कॉलेज में एनसीसी कैडेटों ने लिया संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प

सहरसा। कोसी प्रमंडल अंतर्गत मधेपुरा कॉलेज, मधेपुरा में संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के तत्वावधान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *