डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने किया सदर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन के लिए तय किया लक्ष्य

सहरसा। कोशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ. कुमार आशीष ने सहरसा सदर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों के अनुसंधान, पुलिसकर्मियों की कार्यशैली और थाना परिसर की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, सहरसा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) तथा पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केंद्र सहरसा सह पर्यवेक्षी पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Sponsored Advertisement

निरीक्षण के क्रम में डीआईजी ने थाना में संधारित विभिन्न पंजियों और संचिकाओं की जांच की। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को सभी अभिलेखों को व्यवस्थित तरीके से संधारित करने और नियमित रूप से अद्यतन रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर दस्तावेजों का सही रखरखाव पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक है।

 

इसके बाद डीआईजी ने सदर थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की। उन्होंने मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए अगले माह का लक्ष्य निर्धारित किया। साथ ही थाना में पदस्थापित सभी अनुसंधानकर्ताओं को प्रत्येक माह कम से कम 10 कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबे समय से लंबित शिकायतों का भी प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने को कहा।

 

डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने अनुसंधान की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों को निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कांडों के अनुसंधान के दौरान तकनीकी साक्ष्यों का भी समुचित उपयोग किया जाए, ताकि जांच को अधिक प्रभावी और साक्ष्य आधारित बनाया जा सके।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना भवन और पुलिस परिसर की स्थिति का भी जायजा लिया। थाना परिसर को हमेशा साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया। इसके अलावा थाना में कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के कार्यों का मूल्यांकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

अंत में डीआईजी ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति संवेदनशील होना चाहिए तथा आम नागरिकों को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए।

Related Posts

गोपालगंज के थावे में दूसरे लापता मदरसा छात्र का भी मिला शव, दो जिलों की पुलिस कर रही कैंप

गोपालगंज/सीवान। गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में लापता दो मदरसा छात्रों की मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। गुरुवार को…

संविधान दिवस पर मधेपुरा कॉलेज में एनसीसी कैडेटों ने लिया संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प

सहरसा। कोसी प्रमंडल अंतर्गत मधेपुरा कॉलेज, मधेपुरा में संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के तत्वावधान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *