राजगीर महोत्सव 2026 का भव्य आगाज, डिप्टी सीएम विजेंद्र प्रसाद यादव और मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन

नालंदा। बिहार की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित राजगीर महोत्सव 2026 का भव्य आगाज हो गया। दीप प्रज्वलित कर डिप्टी सीएम विजेंद्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और सांसद कौशलेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से महोत्सव का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधर्म मंगलाचरण के साथ हुई। इस अवसर पर जिले के विधायक, एमएलसी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Sponsored Advertisement

राजगीर महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। महोत्सव में पहुंच रहे पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए कई आकर्षक आयोजन किए गए हैं। व्यंजन मेला और पुस्तक मेला लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। यहां लोग बिहार के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेने के साथ-साथ विभिन्न विषयों की पुस्तकों से भी रूबरू हो रहे हैं। महोत्सव का उद्देश्य राजगीर की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाना है।

 

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम विजेंद्र प्रसाद यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्यटन, शिक्षा, बिजली, सड़क और पेयजल जैसे क्षेत्रों में नीतीश कुमार का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

 

वहीं, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में 300 से अधिक महोत्सवों का आयोजन नीतीश कुमार की पहल का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में उनके योगदान और कार्यों को इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। मंत्री ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया है।

 

राजगीर महोत्सव के माध्यम से स्थानीय कला, संस्कृति, पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आयोजनों के जरिए महोत्सव में लोगों की भागीदारी और बढ़ने की संभावना है।

 

Related Posts

गोपालगंज के थावे में दूसरे लापता मदरसा छात्र का भी मिला शव, दो जिलों की पुलिस कर रही कैंप

गोपालगंज/सीवान। गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में लापता दो मदरसा छात्रों की मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। गुरुवार को…

संविधान दिवस पर मधेपुरा कॉलेज में एनसीसी कैडेटों ने लिया संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प

सहरसा। कोसी प्रमंडल अंतर्गत मधेपुरा कॉलेज, मधेपुरा में संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के तत्वावधान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *