महायोगिनी मेले की सफलता को लेकर हुआ भूमिपूजन और ध्वजारोहण, 1 दिसंबर से सजेगा पटेल मैदान

सहरसा। शहर के पटेल मैदान में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध श्री रक्त काली महायोगिनी मत्स्यगंधा मेले की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मेले के सफल, शांतिपूर्ण और निर्विघ्न आयोजन को लेकर गुरुवार को शुभ मुहूर्त में विधिवत भूमिपूजन एवं ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान आचार्य और पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न कराई। संवेदक संजय कुमार ने धार्मिक विधि-विधान के साथ भूमिपूजन कर मेले के सफल आयोजन की कामना की।

 

Sponsored Advertisement

इस वर्ष मेले का आयोजन 1 दिसंबर से शुरू होकर 15 जनवरी तक चलेगा। इसके लिए संबंधित स्तर से अनुमति मिल चुकी है। मेले को लेकर आयोजकों में उत्साह है। संवेदक संजय कुमार ने बताया कि इस बार मेले को आकर्षक और मनोरंजक बनाने की विशेष तैयारी की जा रही है। मेले में बिहार के विभिन्न जिलों के साथ-साथ देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में व्यवसायियों के पहुंचने की संभावना है। इससे मेले में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

मेले में आने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए कई आकर्षक इंतजाम किए जाएंगे। इसमें बड़े-बड़े झूले, मौत का कुआं, जलपरी सहित कई तरह के मनोरंजक कार्यक्रम और खेल-तमाशे मुख्य आकर्षण होंगे। बच्चों से लेकर युवाओं और परिवार के अन्य सदस्यों तक के लिए मनोरंजन के विभिन्न साधन उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा मेले में अलग-अलग प्रकार की दुकानों के माध्यम से लोगों को खरीदारी का अवसर भी मिलेगा।

 

गौरतलब है कि इस वर्ष श्री रक्त काली महायोगिनी मत्स्यगंधा मेले का डाक एक करोड़ 72 लाख रुपये में हुआ है। इतनी बड़ी राशि में डाक होने से मेले के प्रति व्यवसायियों और आयोजकों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।

 

भूमिपूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम के अवसर पर कुमार अमृतराज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अब सभी को 1 दिसंबर का इंतजार है, जब पटेल मैदान में मेले की रौनक शुरू होगी और सहरसा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को मनोरंजन और खरीदारी का अवसर मिलेगा।

Related Posts

गोपालगंज के थावे में दूसरे लापता मदरसा छात्र का भी मिला शव, दो जिलों की पुलिस कर रही कैंप

गोपालगंज/सीवान। गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में लापता दो मदरसा छात्रों की मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। गुरुवार को…

संविधान दिवस पर मधेपुरा कॉलेज में एनसीसी कैडेटों ने लिया संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प

सहरसा। कोसी प्रमंडल अंतर्गत मधेपुरा कॉलेज, मधेपुरा में संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के तत्वावधान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *