धनबाद बनेगा बास्केटबॉल का गढ़, 16 जून से शुरू होगी 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल प्रतियोगिता

धनबाद। झारखंड के युवा बास्केटबॉल खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। धनबाद जिला बास्केटबॉल संघ (DDBA) द्वारा झारखंड बास्केटबॉल संघ (JBA) के तत्वावधान में आयोजित 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 16 जून से 19 जून तक गोविंदपुर स्थित के.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के नीरो परिसर में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में धनबाद जिला टीम की आधिकारिक जर्सी का भव्य अनावरण किया गया।

 

इस अवसर पर धनबाद जिला बास्केटबॉल संघ की अध्यक्ष साधना कुमारी ने कहा कि यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा को निखारने और बड़े मंच तक पहुंचने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस आयोजन से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

 

प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 400 बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि खिलाड़ियों के आवास, भोजन, सुरक्षा और खेल सुविधाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

संघ के पदाधिकारियों ने झारखंड बास्केटबॉल संघ के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच जे.पी. सिंह के मार्गदर्शन और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं, संयुक्त सचिव अनंत श्री कृष्णा ने आयोजन में सहयोग देने वाले के.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के प्रबंधन तथा सभी प्रायोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 16 जून को सुबह 10:30 बजे होगा। समारोह में जमशेदपुर पूर्व के विधायक एवं पूर्व मंत्री सरयू राय मुख्य अतिथि तथा धनबाद के महापौर संजीव सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। खेल प्रेमियों के लिए यह चार दिवसीय प्रतियोगिता रोमांचक मुकाबलों का आकर्षण केंद्र बनेगी।

संवाददाता : नीतीश कुमार, धनबाद

Related Posts

नाला वनक्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, अर्जुन की लकड़ी से लदी टाटा पिकअप जब्त

नाला वनक्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, अर्जुन की लकड़ी से लदी टाटा पिकअप जब्त

झारखंड में आसमानी कहर: 24 घंटे में वज्रपात से 7 लोगों की मौत, खेतों में काम कर रहे लोग बने शिकार

झारखंड में आसमानी कहर: 24 घंटे में वज्रपात से 7 लोगों की मौत, खेतों में काम कर रहे लोग बने शिकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *