जहानाबाद के रिमांड होम में बवाल, बालकों ने एसआई को पीटकर किया लहूलुहान; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

बिहार के जहानाबाद जिले के पर्यवेक्षण गृह (रिमांड होम) में शुक्रवार की देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब वहां बालकों ने एक पुलिस पदाधिकारी पर हमला कर दिया। शकूराबाद थाना में पदस्थापित एसआई दीपक कुमार एक विधि विरुद्ध बालक को न्यायिक प्रक्रिया के तहत सुपुर्द करने पहुंचे थे। इसी दौरान पर्यवेक्षण गृह में पहले से रह रहे कुछ बालकों ने अचानक उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में एसआई दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, इस घटना में एक विधि विरुद्ध बालक को भी चोट आई है। दोनों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

Sponsored Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम एसआई दीपक कुमार एक विधि विरुद्ध बालक को लेकर पर्यवेक्षण गृह पहुंचे थे। निर्धारित प्रक्रिया के तहत बालक को सुपुर्द करने की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ अन्य बालकों ने अचानक एसआई पर हमला बोल दिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। अचानक हुई इस घटना से पर्यवेक्षण गृह परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में एसआई को गंभीर चोटें आईं, जबकि एक बालक भी घायल हो गया।

 

घटना की सूचना मिलने पर शकूराबाद थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और घायल एसआई से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली।

 

इस घटना ने पर्यवेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस संस्थान में विधि विरुद्ध बालकों की देखरेख और सुधार की जिम्मेदारी है, वहां सरकारी ड्यूटी निभाने पहुंचे पुलिस पदाधिकारी पर हमला होना चिंता का विषय है। सवाल यह भी उठ रहा है कि घटना के समय वहां तैनात सुरक्षाकर्मी कहां थे और आखिर हमले को रोकने के लिए तत्काल कदम क्यों नहीं उठाए जा सके? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और घायल एसआई का सदर अस्पताल में उपचार जारी है।

Related Posts

समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, गले पर जख्म के निशान देख मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका, ससुराल पक्ष फरार

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत मोतीपुर के फत्तेपुर गांव में शनिवार को एक 22 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में…

नशा मुक्त कोशी अभियान को बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 976 लीटर शराब और 126 किलो गांजा बरामद, 70 तस्कर गिरफ्तार

सहरसा: कोशी क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *