मुंगेर में जदयू नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 राउंड गोलियां चलाकर फरार हुए अपराधी

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था को चुनौती दी है। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतैठा गांव में बुधवार की रात अपराधियों ने जदयू नेता राजीव रंजन उर्फ बबलू झा के घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान अपराधियों ने करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब 8 बजकर 52 मिनट पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चार अपराधी जदयू नेता के घर पहुंचे थे। घर के दरवाजे पर पहुंचते ही अपराधी बबलू झा का नाम लेकर उन्हें बाहर निकलने के लिए आवाज लगाने लगे। अपराधी चिल्ला रहे थे कि बबलू झा बाहर निकलो। इसके बाद अचानक उनके घर पर फायरिंग शुरू कर दी गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए।

Sponsored Advertisement

घटना के तुरंत बाद राजीव रंजन उर्फ बबलू झा ने फोन कर हवेली खड़गपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से 9 खोखे बरामद किए हैं।

इस मामले में जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष बबलू झा का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। ऐसे में उनके घर को निशाना बनाकर गोलीबारी किए जाने की वजह उन्हें समझ में नहीं आ रही है।

वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा होने की बात सामने आई है। पुलिस अब इसी पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि, विवाद किस जमीन को लेकर है, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस का दावा है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

गया में चोरी का बड़ा खुलासा: सफाईकर्मी दिन में करते थे रेकी, रात में उड़ाते थे सामान; 8 गिरफ्तार

गया में चोरी का बड़ा खुलासा: सफाईकर्मी दिन में करते थे रेकी, रात में उड़ाते थे सामान; 8 गिरफ्तार

सीतामढ़ी के प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर आय से 259% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख मोहम्मद अफजल आलम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *