पटना के बिहटा में अतिक्रमण से रोजाना लग रहा भीषण जाम, घंटों फंसी रहीं एंबुलेंस और स्कूल बसें, लोग परेशान

पटना जिले के बिहटा में अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। बिहटा चौक से लेकर बिहटा बाजार तक सड़क के दोनों किनारों पर अवैध कब्जे के चलते रोजाना भीषण जाम लग रहा है। स्थिति ऐसी है कि लोगों को कुछ मिनटों का सफर तय करने में घंटों लग जा रहे हैं। जाम के कारण आम राहगीरों के साथ मरीजों और स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों द्वारा दुकानें लगाने तथा सामान फैलाकर रखने से सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है। इसके कारण वाहनों को निकलने में काफी परेशानी होती है। खासकर बिहटा चौक और बाजार के आसपास वाहनों का दबाव बढ़ते ही जाम की स्थिति गंभीर हो जाती है।

 

बुधवार को भी बिहटा की सड़कों पर भीषण जाम देखने को मिला। इस दौरान स्कूल वाहन, गैस सिलेंडर लेकर जाने वाले वाहन और एंबुलेंस तक घंटों जाम में फंसी रहीं। एंबुलेंस के जाम में फंसने से मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने को लेकर भी चिंता बनी रही। वहीं, स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 

जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए बिहटा चौक सहित विभिन्न स्थानों पर बिहटा थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात रहे। पुलिसकर्मी लगातार वाहनों को व्यवस्थित कर यातायात सामान्य कराने की कोशिश करते नजर आए। हालांकि, सड़क पर अतिक्रमण और वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण जाम की समस्या बनी रही।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिहटा में जाम अब रोजमर्रा की समस्या बन चुका है। लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने, नियमित निगरानी करने और स्थायी यातायात व्यवस्था लागू करने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या से लोगों को कब तक राहत दिला पाता है।

Related Posts

सहरसा: बलवाहाट में 201 जरूरतमंद महिलाओं के बीच बांटे गए कंबल, पुष्प वर्षा कर किया सम्मानित

सहरसा जिले के बलवाहाट मुख्य बाजार स्थित मां सरस्वती मंदिर परिसर में बुधवार को शिक्षक सह समाजसेवी विक्रम गुप्ता उर्फ बंटी की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया…

बिहटा में फर्नीचर दुकान से 2.80 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात; एक सप्ताह बाद भी FIR दर्ज नहीं होने का आरोप

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक फर्नीचर दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। विशुनपुरा गांव स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *