निशा भगत मामले को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, नाला में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन

आदिवासी नेत्री निशा भगत के मामले को लेकर भाजपा नाला मंडल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बजरंगबली चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश मंडल ने किया।

 

Sponsored Advertisement

भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार, निशा भगत ने अपने अंतिम समय में पुलिस प्रशासन और मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसी मामले को लेकर भाजपा ने सरकार से जवाबदेही तय करने और पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

 

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘हेमंत सोरेन होश में आओ’ और ‘हेमंत सोरेन हाय-हाय’ के नारे लगाए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कैलाश मंडल ने कहा कि निशा भगत के साथ हुई घटना बेहद दुखद है। उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि राज्य में आदिवासी बेटियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। भाजपा निशा भगत के परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उचित कार्रवाई नहीं होने पर पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।

 

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने निशा भगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय की मांग की। मौके पर रंजीत तिवारी, पूर्णचंद्र मंडल, अनाथ गोराई, सुभाष राय, उत्तम मंडल, बच्चू लोहार, काजल बाउरी, मनोज गोराई, गौतम माजी, अर्जुन मंडल, सुबोध मंडल, विवेक मिर्धा, निर्मल मंडल और शांति मंडल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

**रिपोर्ट: संतोष कुमार, जामताड़ा**

Related Posts

त्योहारों के मौसम में चोरों का आतंक, दिनदहाड़े दूसरी मंजिल से सिलेंडर लेकर फरार हुआ चोर; CCTV में कैद हुई वारदात

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही भागलपुर के विभिन्न मोहल्लों में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। ताजा मामला ज्योति विहार कॉलोनी स्थित ममता महल का है, जहां एक चोर…

तिलाबनी में हुई मासिक गुरु गोष्ठी, विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर बीईईओ ने शिक्षकों को दिए सख्त निर्देश

जामताड़ा उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलाबनी के हॉल में शनिवार को नवंबर 2026 की मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) मिलन कुमार घोष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *