जमुई में 565वीं रविवारीय साइकिल यात्रा, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जमुई। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ साइकिल यात्रा एक विचार मंच की ओर से रविवार को 565वीं रविवारीय साइकिल यात्रा निकाली गई। 10 जनवरी 2016 से लगातार प्रत्येक रविवार आयोजित हो रही यह यात्रा अब जन-जागरूकता की मिसाल बन चुकी है।

साइकिल यात्रियों का दल श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से कचहरी चौक और सिरचन्द नवादा होते हुए उझंडी गांव पहुंचा। यहां पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच के संस्थापक विवेक कुमार ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व पंकज सिन्हा ने किया।

Sponsored Advertisement

इस मौके पर कुन्दन सिन्हा, पंकज कुमार सिन्हा, लड्डू कुमार, आनंद कुमार, हर्ष कुमार सिन्हा, गोलू कुमार, राकेश कुमार, विशाल कुमार, आयुष कुमार सिन्हा, शान्तनु कुमार सिंह, ऋषु कुमार, राम प्रवेश कुमार और सुगंधा श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

सभी सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। मंच के सदस्यों ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल साइकिल चलाना नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम का समापन “साइकिल चलाएं, पेड़ लगाएं और प्रकृति बचाएं” के संदेश के साथ हुआ।

Related Posts

बिथान में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 181 लोगों ने लिया नशा नहीं करने का संकल्प

बिथान में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 181 लोगों ने लिया नशा नहीं करने का संकल्प

वोट चोरी के मुद्दे पर समस्तीपुर में इंडिया गठबंधन का धरना-प्रदर्शन, गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान

वोट चोरी के मुद्दे पर समस्तीपुर में इंडिया गठबंधन का धरना-प्रदर्शन, गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *