कटिहार में नाश्ते की दुकान पर सिलिंडर ब्लास्ट, चार मासूम समेत पांच लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

कटिहार के मनिहारी में नाश्ते की दुकान पर अचानक एलपीजी सिलिंडर ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। धमाके के बाद दुकान पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार मासूम बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। इनमें एक बच्चे और 35 वर्षीय व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना मनिहारी थाना क्षेत्र के बलुआघट्टी की है। जानकारी के अनुसार, एक फास्ट फूड दुकान पर लोग नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एलपीजी सिलिंडर में जोरदार धमाका हो गया। हादसे में अनंत परिहार, आयुष कुमार, प्रियांशु, राम और आर्यन कुमार झुलस गए।

Sponsored Advertisement

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मनिहारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मनिहारी अनुमंडल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. राकेश पराशर ने बताया कि अस्पताल में पांच झुलसे हुए मरीज पहुंचे थे, जिनमें चार बच्चे और एक 35 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। आयुष कुमार और अनंत परिहार की स्थिति अधिक गंभीर थी। सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद सदर अस्पताल भेज दिया गया।

फिलहाल सिलिंडर ब्लास्ट होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। हादसे के बाद इलाके में चिंता का माहौल है।

Related Posts

वोट चोरी के मुद्दे पर समस्तीपुर में इंडिया गठबंधन का धरना-प्रदर्शन, गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान

वोट चोरी के मुद्दे पर समस्तीपुर में इंडिया गठबंधन का धरना-प्रदर्शन, गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान

SIR के मुद्दे पर सियासी संग्राम: INDI गठबंधन की महारैली के जवाब में BJP की पदयात्रा, मोतिहारी में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

SIR के मुद्दे पर सियासी संग्राम: INDI गठबंधन की महारैली के जवाब में BJP की पदयात्रा, मोतिहारी में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *