बॉलीवुड से हॉलीवुड तक दमदार पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। प्रियंका हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक परफ्यूम एड पर अपनी भड़ास निकाली है और उसकी खूब आलोचना भी की है। इतना ही नहीं, प्रियंका के साथ कई और फिल्मी सितारों ने भी इस परफ्यूम एड की कड़ी निंदा की है। प्रियंका का कहना है कि गैंगरेप कल्चर को बढ़ावा देने वाले एड्स काफी शर्मनाक हैं और लोग इन्हें कैसे बना भी देते हैं। 

क्रिएटिव और सबसे अलग विज्ञापन बनाने की होड़ में ना जाने एजेंसी किस हद तक पहुंच जाती हैं। कई बार सफलता मिल जाती है तो कई बार मुंह की खानी पड़ती है। ऐसा ही कुछ हुआ है परफ्यूम एड लेयर शॉट के साथ। तमाम सिलेब्रिटीज के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस तरह के विज्ञापन को मंजूरी कैसे मिल सकती है और क्या इसे मंजूरी देने वाले लोगों को इसमें कुछ गड़बड़ी नहीं नजर आई।

ऋचा चड्ढा ने भी निकाली भड़ास
ऋचा चड्ढा ने ट्वीट कर लिखा, ‘यह एड कोई दुर्घटना नहीं है। एक एड को बनाने के लिए इसे कई स्तरों से गुजरता है। क्रिएटिव, स्क्रिप्ट, एजेंसी, क्लाइंट, कास्टिंग और ना जाने क्या-क्या। क्या हर कोई सोचता है कि रेप एक मजाक है?’ देखें एड वीडियो –

प्रियंका चोपड़ा ने बताया शर्मनाक
प्रियंका चोपड़ा ने ऋचा का जवाब देते हुए रीट्वीट किया और इसे शर्मनाक और भयानक बताया। प्रियंका लिखती हैं, ‘इस एड को हरी झंडी देने के लिए कई स्तरों से मंजूरी लेनी पड़ी होगी। कितने लोगों ने सोचा कि यह ठीक था? मुझे बहुत खुशी है कि इस पर गौर किया गया और अब मंत्रालय ने इसे हटा दिया है।

फरहान अख्तर भी नहीं रहे चुप
फरहान अख्तर ने ट्वीट कर लिखा, ‘इन बदबूदार बॉडी स्प्रे या यूं कहें ‘गैंग रेप’ के एड को किसने और क्या सोचकर इसे बनाने की अनुमति और दिमाग दिया..!! वाकई शर्मनाक।’
 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *