शॉर्ट सर्किट से सिलेंडर में लगी आग, घर का सारा सामान जलकर राख; ढाई लाख का नुकसान

भागलपुर: औद्योगिक प्रक्षेत्र  थाना क्षेत्र के बरारी पंचायत स्थित वार्ड नंबर-04 के जियाउद्दीनपुर चौका में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई। हादसे में अरविंद ठाकुर के घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर समेत पूरी गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

 

Sponsored Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी गैस सिलेंडर तक पहुंच गई। इसके बाद सिलेंडर में आग लगने से तेज आवाज के साथ घर में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने घर के अन्य हिस्सों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घर से निकलती आग की तेज लपटों को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

 

स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना दमकल विभाग और औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर के अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था।

 

पीड़ित अरविंद ठाकुर ने बताया कि आग की इस घटना में करीब ढाई लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान आग की चपेट में आ गया। अगलगी के बाद परिवार के सामने खाने-पीने और रहने तक की समस्या उत्पन्न हो गई है।

 

पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से आर्थिक मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। परिवार का कहना है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अचानक हुई इस घटना से पूरी गृहस्थी उजड़ गई है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि सरकारी सहायता मिलने पर ही वे दोबारा अपना घर और जीवन व्यवस्थित कर सकेंगे।

Related Posts

दिवंगत राजद विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, बोले- दुख की घड़ी में पूरा राजद परिवार साथ

जहानाबाद। राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को जहानाबाद के इमलिया चक पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत राजद विधायक डॉ. सच्चिदानंद यादव के परिजनों…

गंगा किनारे छोटी मोहनपुर में पारंपरिक नौका दौड़ प्रतियोगिता, नाविकों के जोश ने बांधा समां

भागलपुर: पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के छोटी मोहनपुर में गंगा किनारे पारंपरिक नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय नाविकों ने पूरे उत्साह और जोश के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *