पति की हत्या के कुछ महीनों बाद पत्नी की भी सांप के डसने से मौत, उजड़ गया पूरा परिवार

भोरे/गोपालगंज। गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई टोला मठिया गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां स्वर्गीय बबलू मिश्रा उर्फ डबल मिश्रा की पत्नी प्रतिमा देवी की शुक्रवार रात करीब आठ बजे सांप के डसने से मौत हो गई। कुछ महीने पहले पति की हत्या और अब पत्नी की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात प्रतिमा देवी को सांप ने डस लिया। सांप के डसने की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू करते हुए एंटी वेनम दिया। हालांकि, उनकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया।

 

परिजन प्रतिमा देवी को लेकर गोपालगंज के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

अप्रैल में हुई थी पति की गोली मारकर हत्या

 

बताया जाता है कि इसी वर्ष 24 अप्रैल को लालछापर पोखर स्थित ज्वेलर्स की दुकान में लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधियों का पीछा करने के दौरान गोलीबारी हुई थी। इसी दौरान डबल मिश्रा को गोली लग गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दो आरोपितों को पकड़ लिया था। बाद में भीड़ की पिटाई से दोनों की मौत हो गई थी।

 

पति की मौत के सदमे से परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि अब प्रतिमा देवी की भी सांप के डसने से मौत हो गई। महज कुछ महीनों के अंतराल में पति-पत्नी दोनों की मौत ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है।

 

प्रतिमा देवी का एकमात्र पुत्र अंकित कुमार मिश्रा दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करता है। मां की मौत की सूचना मिलने के बाद वह दिल्ली से घर के लिए रवाना हो गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Related Posts

रोसड़ा में फिल्मी स्टाइल में लूट: ग्राहक बनकर पहुंचे दो बदमाश, पिस्टल दिखाकर 3 लाख के गहने लेकर फरार

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। एरौत मुसहरी चौक स्थित…

सहरसा में मछली विक्रेता से मारपीट और लूट का आरोप, देसी पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी; थाने में आवेदन नहीं लेने का भी दावा

सहरसा। जिले के बकवाहाट थाना क्षेत्र में एक मछली विक्रेता ने बाइक सवार बदमाशों पर पीछा कर मारपीट करने, देसी पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने और करीब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *