दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर भागलपुर पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर चला सर्च और वाहन जांच अभियान

भागलपुर। आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर भागलपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पर्व-त्योहार के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सर्च एवं वाहन जांच अभियान चलाया गया।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस टीम ने इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनकी सघन तलाशी ली। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के साथ पुलिस ने लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। अभियान का नेतृत्व सिटी एसपी अतुलेश झा और सिटी डीएसपी हेमंत ने किया। दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस टीमों ने जांच अभियान चलाया।

 

संदिग्ध और पूर्व अपराधियों पर रहेगी नजर

 

सिटी एसपी अतुलेश झा ने बताया कि पर्व-त्योहार को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि त्योहार के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

 

सिटी एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और पूर्व के अपराधियों की पहचान कर उन पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है। पुलिस को विशेष रूप से ऐसे लोगों और स्थानों पर नजर रखने को कहा गया है, जहां आपराधिक घटनाओं की आशंका अधिक रहती है।

 

संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई गश्ती

 

त्योहार के दौरान छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए शहर के संवेदनशील इलाकों को हॉट स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर पुलिस की गश्ती बढ़ाई गई है। प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जा रही है।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकलते हैं और बाजारों तथा पूजा पंडालों में भीड़ जुटती है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। वाहन जांच और सर्च अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Posts

नालंदा में बर्तन की दुकान और गोदाम में छापेमारी, डेढ़ किलो गांजा बरामद; एक गिरफ्तार

नालंदा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नालंदा पुलिस को बड़ी कार्रवाई में सफलता मिली है। करायपरसुराय थाना क्षेत्र के बाजार में पुलिस ने…

सहरसा में तीन दिवसीय बिहार इप्टा राज्य स्तरीय नाट्योत्सव का आगाज, ‘डार्क लाइफ’ और ‘महाभारत एक्सटेंशन’ ने बांधा समां

सहरसा। जिला परिषद स्थित पाठशाला परिसर में शुक्रवार की शाम भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) सहरसा इकाई की ओर से तीन दिवसीय बिहार इप्टा राज्य स्तरीय नाट्योत्सव का शुभारंभ हुआ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *