भागलपुर में संदिग्ध बोतलनुमा वस्तु फटने से दो बच्चे घायल, इलाके में मची अफरा-तफरी

भागलपुर। जिले के फतेहपुर स्थित भोला स्थान के पास खेलने के दौरान बोतलनुमा संदिग्ध वस्तु फटने से दो बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Sponsored Advertisement

घायल बच्चों की पहचान 7 वर्षीय अमृता कुमारी और 4 वर्षीय ऋषभ कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चे घर के पास मिट्टी में खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें वहां बोतल जैसी कुछ संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं। बच्चे जब उन वस्तुओं के साथ खेल रहे थे, तभी उनमें से एक वस्तु उनके हाथ में ही फट गई। इसके बाद आसपास मौजूद दो अन्य वस्तुओं के भी फटने की बात सामने आई है।

 

बच्चों की दादी शीला देवी के मुताबिक, संदिग्ध वस्तु फटने की आवाज काफी तेज थी, जिसे आसपास के इलाके में भी लोगों ने सुना। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को संभाला।

 

परिजनों के अनुसार, घटना में अमृता कुमारी के हाथ में गंभीर चोट आई है। वहीं ऋषभ कुमार को भी चोट लगने की बात कही गई है। परिजनों ने ऋषभ को खून की उल्टी होने की भी जानकारी दी है। घटना के बाद पुलिस बच्चों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले गई।

 

संदिग्ध वस्तु की जांच के बाद होगा खुलासा

 

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि बच्चों को मिली बोतलनुमा वस्तु आखिर क्या थी और उसके फटने की वजह क्या रही। फिलहाल इसकी वास्तविक प्रकृति की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्चों को ये संदिग्ध वस्तुएं कहां से मिलीं।

 

स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर चिंता है। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच और संदिग्ध वस्तुओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वस्तु किस प्रकार की थी और उसमें विस्फोट कैसे हुआ।

Related Posts

सहरसा: बलवाहाट में 201 जरूरतमंद महिलाओं के बीच बांटे गए कंबल, पुष्प वर्षा कर किया सम्मानित

सहरसा जिले के बलवाहाट मुख्य बाजार स्थित मां सरस्वती मंदिर परिसर में बुधवार को शिक्षक सह समाजसेवी विक्रम गुप्ता उर्फ बंटी की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया…

बिहटा में फर्नीचर दुकान से 2.80 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात; एक सप्ताह बाद भी FIR दर्ज नहीं होने का आरोप

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक फर्नीचर दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। विशुनपुरा गांव स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *