नाला में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, दुर्गा पूजा को लेकर थाना प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश

जामताड़ा। नाला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में शनिवार को अपराध नियंत्रण और आगामी दुर्गा पूजा को लेकर क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर तिर्की ने की। बैठक में नाला अनुमंडल क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

 

Sponsored Advertisement

बैठक के दौरान एसडीपीओ ने क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने को लेकर सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अपराध से जुड़े मामलों की लगातार समीक्षा करने और लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने को कहा।

 

आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष चर्चा की गई। एसडीपीओ किशोर तिर्की ने सभी थाना प्रभारियों को पूजा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी रखी जाए। वहीं संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती बढ़ाने और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पहले से आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा गया।

 

एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के साथ-साथ संभावित संवेदनशील स्थानों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

 

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और किसी भी सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने को कहा। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

 

मौके पर नाला प्रभाग के पुलिस निरीक्षक बिहारी मरांडी, नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव, कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, बिंदापाथर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव और फतेहपुर थाना प्रभारी अमर सिंह तापेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

 

संतोष कुमार, जामताड़ा।

Related Posts

तारेगना टोक पर 15 अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त, 29,350 किलो जावा महुआ पास नष्ट

आरा। भोजपुर पुलिस ने अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को सोन नदी के बीच स्थित तारेगना टोक पर बड़े पैमाने पर छापेमारी…

सुल्तानगंज में हथियार के साथ तीन युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

भागलपुर। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के दिलगौरी वार्ड नंबर-13 में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हथियार के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *