सीवान में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पति को गोली, गंभीर हालत में पटना पीएमसीएच रेफर


सीवान के आंदर प्रखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आंदर प्रखंड की पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिभा गिरी के पति और शिक्षक किशोर कुमार गिरी को गोली मार दी गई है। गोली लगने के बाद उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सीवान सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है।

घटना आंदर प्रखंड के शिवली मठिया गांव में स्कूल के पास हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, स्कूल से जुड़े एक मामले को लेकर किशोर कुमार गिरी वहां पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद कुछ युवक मौके पर पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी। इसी फायरिंग के दौरान एक गोली किशोर कुमार गिरी के सिर के पास जा लगी।

Sponsored Advertisement

गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल किशोर गिरी को आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।

घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर किशोर कुमार गिरी को किसने गोली मारी? गोलीबारी की वजह क्या थी? क्या स्कूल से जुड़े विवाद के कारण ही यह वारदात हुई या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है? फिलहाल इन सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही पुलिस घटना के पीछे की वजह का भी पता लगाने में जुटी है।

गोलीकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस की जांच और आरोपियों की पहचान पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Related Posts

सुपौल में अपहरण कांड का 12 घंटे में खुलासा, मो. जीशान सकुशल बरामद; कई आरोपी हिरासत में

सुपौल में अपहरण कांड का 12 घंटे में खुलासा, मो. जीशान सकुशल बरामद; कई आरोपी हिरासत में

400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू, पांच सदस्यीय टीम ने बटरहा पहुंचकर लिया जायजा

400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू, पांच सदस्यीय टीम ने बटरहा पहुंचकर लिया जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *