कोचाधामन में दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड का आयोजन, 109 आवेदकों का हुआ शारीरिक परीक्षण


किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड में दिव्यांगजनों के हित में दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर आयोजित इस विशेष शिविर में कुल 109 आवेदकों का Physical Assessment यानी शारीरिक परीक्षण किया गया। शिविर का उद्देश्य लंबित दिव्यांगता प्रमाण-पत्र और यूडीआईडी कार्ड से जुड़े आवेदनों का निष्पादन करना है, ताकि पात्र दिव्यांगजनों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।


कोचाधामन प्रखंड में आयोजित दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड शिविर का आयोजन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग और स्वास्थ्य विभाग, किशनगंज के संयुक्त समन्वय से किया गया। शिविर में सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से प्रतिनियुक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने आवेदकों की शारीरिक जांच की।

Sponsored Advertisement

मेडिकल बोर्ड के दौरान कुल 109 आवेदकों का Physical Assessment किया गया। जांच के बाद पात्र पाए जाने वाले दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र और विशिष्ट दिव्यांगता पहचान-पत्र यानी यूडीआईडी जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि यह शिविर जिले में लंबित दिव्यांगता प्रमाणीकरण और यूडीआईडी से जुड़े आवेदनों के शत-प्रतिशत निष्पादन के लिए चलाए जा रहे विशेष शिविरों की श्रृंखला का हिस्सा है। इसके तहत अलग-अलग प्रखंडों में प्रखंडवार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

शिविर में शिक्षा विभाग के समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के सहयोग से 6 से 18 वर्ष आयुवर्ग के दिव्यांग बच्चों की जांच को भी प्राथमिकता दी गई। प्रशासन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाना है।

जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनों के अधिकार और सम्मान की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। साथ ही दिव्यांगजनों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने प्रखंड में आयोजित होने वाले मेडिकल बोर्ड शिविरों में पहुंचकर जांच और प्रमाण-पत्र से संबंधित प्रक्रिया का लाभ उठाएं।

Related Posts

सुपौल में अपहरण कांड का 12 घंटे में खुलासा, मो. जीशान सकुशल बरामद; कई आरोपी हिरासत में

सुपौल में अपहरण कांड का 12 घंटे में खुलासा, मो. जीशान सकुशल बरामद; कई आरोपी हिरासत में

400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू, पांच सदस्यीय टीम ने बटरहा पहुंचकर लिया जायजा

400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू, पांच सदस्यीय टीम ने बटरहा पहुंचकर लिया जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *