गंडक के दबाव में चम्पारण तटबंध टूटा, 50 हजार से ज्यादा आबादी पर बाढ़ का खतरा

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-1 प्रखंड क्षेत्र में गंडक नदी के बढ़ते दबाव के कारण चम्पारण तटबंध में बड़ी दरार के बाद बांध टूट गया। सोमवार की शाम करीब 8:30 बजे खैरटवा के पास तटबंध टूटने से पानी तेजी से आसपास के गांवों और निचले इलाकों की ओर फैलने लगा। तटबंध टूटने की सूचना के बाद इलाके में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

चखनी रजवटिया से रतवल जाने वाला करीब 14 किलोमीटर लंबा मार्ग इसी चम्पारण तटबंध के ऊपर से होकर गुजरता है। यह तटबंध गंडक नदी की बाढ़ से ग्रामीण आबादी और कृषि क्षेत्र की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। चखनी रजवटिया से खैरटवा की दूरी करीब छह किलोमीटर है, जहां तटबंध टूटने की जानकारी सामने आई है।

Sponsored Advertisement

तटबंध टूटने के बाद खैरटवा के साथ आसपास के कई गांव और टोले प्रभावित होने की आशंका है। खैरटवा से पिपरिया करीब 1.8 किलोमीटर, सिंगारी गढ़वा करीब तीन किलोमीटर, रजवटिया करीब 3.2 किलोमीटर और चखनी करीब 3.9 किलोमीटर दूर है। इसके अलावा बड़गांव, छोटकीपट्टी, एकडेरवा, डुमरिया और खरखरिया टोला समेत कई ग्रामीण इलाकों में भी बाढ़ का पानी पहुंचने की आशंका है।

स्थानीय स्तर पर अनुमान है कि पानी का फैलाव बढ़ने पर 50 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो सकती है। खासकर तटबंध के निचले और दियारा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के सामने सबसे बड़ा खतरा है।

वहीं, बाढ़ के पानी से हजारों एकड़ में लगी धान और गन्ने की फसल के डूबने की आशंका है। इससे किसानों को भारी नुकसान हो सकता है और उनकी आजीविका प्रभावित होने की चिंता बढ़ गई है। तटबंध टूटने के बाद ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की तैयारी में जुट गए हैं। इलाके में स्थिति पर लोगों की नजर बनी हुई है।

Related Posts

सुपौल में अपहरण कांड का 12 घंटे में खुलासा, मो. जीशान सकुशल बरामद; कई आरोपी हिरासत में

सुपौल में अपहरण कांड का 12 घंटे में खुलासा, मो. जीशान सकुशल बरामद; कई आरोपी हिरासत में

400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू, पांच सदस्यीय टीम ने बटरहा पहुंचकर लिया जायजा

400 फीट नाला निर्माण की जांच शुरू, पांच सदस्यीय टीम ने बटरहा पहुंचकर लिया जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *