किशनगंज में वाहन जांच अभियान का एसपी संतोष कुमार ने लिया जायजा, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश


किशनगंज जिले में सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के अनुपालन और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस का वाहन जांच अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार की रात पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने जिले के विभिन्न स्थानों पर चल रहे वाहन जांच अभियान और चेकिंग प्वाइंटों का स्वयं निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित थाना क्षेत्रों में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल की कार्रवाई का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कई स्थानों पर अपने सामने वाहनों की जांच कराई। उन्होंने जांच प्रक्रिया, पुलिस बल की तैनाती और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। वाहन जांच के दौरान आवश्यक कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग समेत अन्य यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई।

Sponsored Advertisement

एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वाहन जांच अभियान को नियमित और प्रभावी तरीके से चलाया जाए। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की विशेष रूप से जांच करने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया।

साथ ही पुलिस अधीक्षक ने जांच के दौरान आम नागरिकों के साथ शालीन और विनम्र व्यवहार बनाए रखने तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि वाहन जांच अभियान का उद्देश्य केवल नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है।

जिला पुलिस की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई है कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें। वैध ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के जरूरी कागजात साथ रखें और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Related Posts

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने तख्त पटना साहिब में टेका माथा, गुरु घर में की सेवा

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने तख्त पटना साहिब में टेका माथा, गुरु घर में की सेवा

गोपालगंज में ADG का बड़ा बयान, बोले- पुलिस किसी नागरिक को अनावश्यक रूप से हाजत में नहीं रख सकती

गोपालगंज में ADG का बड़ा बयान, बोले- पुलिस किसी नागरिक को अनावश्यक रूप से हाजत में नहीं रख सकती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *