सीवान में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौत


सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हकाम छोटपुर हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने डंपर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टड़वा निवासी मुकेश कुमार अपने बेटे को बाइक पर बैठाकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान हकाम छोटपुर हाईवे पर उनकी बाइक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

Sponsored Advertisement

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और डंपर को पकड़ लिया। बाद में डंपर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि, हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।

घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतकों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टड़वा निवासी मुकेश कुमार और उनके पुत्र के रूप में बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है। इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस की जांच के बाद ही हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है।

Related Posts

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने तख्त पटना साहिब में टेका माथा, गुरु घर में की सेवा

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने तख्त पटना साहिब में टेका माथा, गुरु घर में की सेवा

गोपालगंज में ADG का बड़ा बयान, बोले- पुलिस किसी नागरिक को अनावश्यक रूप से हाजत में नहीं रख सकती

गोपालगंज में ADG का बड़ा बयान, बोले- पुलिस किसी नागरिक को अनावश्यक रूप से हाजत में नहीं रख सकती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *