समस्तीपुर में दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या, दुकान पर ही वारदात से सनसनी


समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात साखमोहन टेकना चौक के समीप हुई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान साखमोहन वार्ड संख्या-5 निवासी शंकर दास के पुत्र अशोक दास के रूप में हुई है। परिजनों ने घटना के पीछे पूर्व की दुश्मनी की आशंका जताई है।
बताया जा रहा है कि अशोक दास रोज की तरह रविवार की रात भी टेकना चौक के समीप अपनी मुर्गे की दुकान पर मौजूद थे। वह दुकान पर मुर्गा बनाकर बेच रहे थे। इसी दौरान रात करीब 9 बजे अज्ञात बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

कुछ देर बाद एक ग्राहक दुकान पर पहुंचा। उसने अशोक दास को खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा देखा। इसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

Sponsored Advertisement

सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

परिजनों के अनुसार, अशोक दास दिव्यांग थे और मुर्गा बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह कभी-कभी टोटो भी चलाते थे। अचानक हुई हत्या से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

इधर, रोसड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना का कारण पूर्व की दुश्मनी प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हत्या के पीछे कौन लोग शामिल हैं और वारदात की वास्तविक वजह क्या है, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

Related Posts

एनएच-19 पर पुलिस बनकर अवैध वसूली का खेल, 5 गिरफ्तार; हथियार और पुलिस की वर्दी बरामद

एनएच-19 पर पुलिस बनकर अवैध वसूली का खेल, 5 गिरफ्तार; हथियार और पुलिस की वर्दी बरामद

समस्तीपुर में पुलिस को बड़ी सफलता, हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर में पुलिस को बड़ी सफलता, हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *