पूर्णिया प्रमंडल की समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती और शिक्षकों की समस्याओं पर होगा मंथन

नवगछिया। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद राय, वरीय उपाध्यक्ष मिथिलेश शर्मा, महासचिव घनश्याम प्रसाद यादव एवं उप महासचिव मनोज कुमार का पटना से पूर्णिया जाने के क्रम में नवगछिया पहुंचने पर शिक्षक संघ से जुड़े पदाधिकारियों और शिक्षकों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा भी हुई।

जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को पूर्णिया प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों के सभी प्रखंडों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के साथ-साथ शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में पूर्णिया प्रमंडल के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव, जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी, प्रमंडल प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी तथा राज्य कार्यसमिति के सदस्य शामिल होंगे।

Sponsored Advertisement

बैठक को लेकर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी प्रमंडलों में क्रमवार समीक्षात्मक बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इन बैठकों के जरिए संगठन की जमीनी स्थिति की जानकारी ली जा रही है। साथ ही अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़ने और संगठन को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा की जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद राय एवं महासचिव घनश्याम प्रसाद यादव ने कहा कि शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को बैठक में प्रमुखता से रखा जाएगा। समस्याओं पर विचार-विमर्श के बाद उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने के साथ शिक्षकों की समस्याओं को उचित स्तर तक पहुंचाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

इस मौके पर अखिल भारतीय शैक्षिक संघ के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य युगेश कुमार सहित शिक्षक संघ से जुड़े कई अन्य पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे। नवगछिया में प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत के दौरान आगामी समीक्षात्मक बैठक को लेकर भी आवश्यक तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई।

Related Posts

नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

सहरसा। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 से 25 सितंबर के…

नशामुक्त समाज के लिए एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली

नशामुक्त समाज के लिए एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *