भागलपुर में खेल प्रतिभाओं को मिला मंच, चार दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

भागलपुर। जिले के खेल मैदान से युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना और जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पदाधिकारी डॉ. अलंकृता पांडे ने गुब्बारे उड़ाकर किया।

 

Sponsored Advertisement

प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले ही दिन खेल मैदान खिलाड़ियों के उत्साह और जोश से गुलजार नजर आया। विभिन्न खेलों में सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों से पहुंचे ढाई हजार से अधिक बालक-बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जिला खेल पदाधिकारी की ओर से जिलाधिकारी डॉ. अलंकृता पांडे का स्वागत किया गया। उन्हें पौधा और मोमेंटो भेंट किया गया। इसके बाद प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत हुई। मैदान पर खिलाड़ियों में बेहतर प्रदर्शन करने और आगे बढ़ने का उत्साह साफ दिखाई दिया।

 

इस अवसर पर डीएम डॉ. अलंकृता पांडे ने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता चार दिनों तक चलेगी और इसमें अलग-अलग खेलों का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

 

डीएम ने कहा कि खेल केवल मैदान में जीत-हार तक सीमित नहीं है। खेल बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उनके भविष्य निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से दिए जा रहे प्रोत्साहनों का भी उल्लेख किया।

 

उन्होंने कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए सरकार की “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” नीति के तहत रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकते हैं।

 

जिला स्तरीय यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण मंच है। अगले चार दिनों तक मैदान पर विभिन्न खेलों में मुकाबले होंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगे की प्रतियोगिताओं के लिए अपनी जगह बनाने का प्रयास करेंगे।

Related Posts

नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

सहरसा। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 से 25 सितंबर के…

नशामुक्त समाज के लिए एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली

नशामुक्त समाज के लिए एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *