ट्रक की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत, पति गंभीर घायल


गोपालगंज में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार विशिष्ट शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मांझा थाना क्षेत्र के भड़कुईया मोड़ के पास हुआ। बताया जा रहा है कि स्कूल से घर लौटने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका ट्रक के नीचे आ गईं और ट्रक का पिछला पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, घायल पति का इलाज जारी है।


मृतका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड नंबर-2, लखपतिया मोड़ निवासी विजय कुमार राम की 52 वर्षीय पत्नी शांति प्रभा देवी के रूप में हुई है। शांति प्रभा मांझागढ़ प्रखंड के लंगटू हाता गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विशिष्ट शिक्षिका के पद पर तैनात थीं।

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, शांति प्रभा देवी शनिवार को स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के बाद अपने पति विजय राम के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान मांझा थाना क्षेत्र के भड़कुईया मोड़ के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद शिक्षिका सड़क पर गिर गईं, जबकि उनके पति दूसरी तरफ जा गिरे। इसी दौरान ट्रक का पिछला पहिया शिक्षिका के सिर पर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल विजय राम को एंबुलेंस की मदद से गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही मांझागढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा जगत और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जाता है कि शांति प्रभा देवी ने वर्ष 2006 में शिक्षिका के रूप में सेवा शुरू की थी और वर्ष 2025 में मांझागढ़ के उत्क्रमित विद्यालय में योगदान दिया था। उनके परिवार में दो बेटियां और दो बेटे हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Related Posts

नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

सहरसा। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 से 25 सितंबर के…

नशामुक्त समाज के लिए एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली

नशामुक्त समाज के लिए एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *