नवगछिया में बनेगा श्री खाटू श्याम का भव्य मंदिर, देवउठनी एकादशी पर होगा भूमि पूजन


नवगछिया में श्री खाटू श्याम प्रभु के भव्य मंदिर निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। श्री श्याम भक्त मंडल न्यास की कार्यकारिणी की बैठक मारवाड़ी विवाह भवन में हुई, जिसमें मंदिर निर्माण और भूमि पूजन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। देवउठनी एकादशी के अवसर पर भव्य भूमि पूजन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान निशान शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।


मारवाड़ी समाज की लंबे समय से चली आ रही श्री खाटू श्याम मंदिर निर्माण की इच्छा अब पूरी होने जा रही है। बाबा श्याम की कृपा और समाज के अभिभावकों के स्नेह-आशीर्वाद से मारवाड़ी विवाह भवन के पिछले हिस्से में मंदिर निर्माण की स्वीकृति मिली है।

Sponsored Advertisement

मंदिर निर्माण के पहले चरण में श्याम भक्तों का एक दल दुर्गापूजा की दशमी के दिन राजस्थान के सीकर स्थित श्री खाटू श्याम धाम के लिए रवाना होगा। वहां एकादशी के दिन आचार्यगण के सान्निध्य में 11 पावन शिलाओं का विधिवत पूजन किया जाएगा। इसके बाद बारस की पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद पूजित शिलाओं को नवगछिया लाया जाएगा।

मंदिर निर्माण के दूसरे चरण में छठ पूजा के बाद देवउठनी एकादशी के अवसर पर मारवाड़ी विवाह भवन परिसर में भव्य भूमि पूजन समारोह होगा। इस मौके पर श्री गोपाल गौशाला से निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए मंदिर निर्माण स्थल तक पहुंचेगी। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन किया जाएगा।

भूमि पूजन समारोह में श्री श्याम भक्त मंडल न्यास के संरक्षक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी शामिल होंगे। पूजा-अर्चना के बाद बाबा श्याम की ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय और बाहर से आने वाले भजन गायकों की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

न्यास ने कहा कि यह मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं होगा, बल्कि भक्ति, सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा। न्यास ने समाज के सभी लोगों और श्याम प्रेमियों से इस पावन मुहिम में सहभागी बनने की अपील की है।

Related Posts

नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

सहरसा। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 से 25 सितंबर के…

नशामुक्त समाज के लिए एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली

नशामुक्त समाज के लिए एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *