राजकीय पॉलिटेक्निक सहरसा में एम्प्लॉयबिलिटी एन्हांसमेंट प्रोग्राम का समापन, छात्र-छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र

सहरसा। राजकीय पॉलिटेक्निक, सहरसा में अंतिम वर्ष के डिप्लोमा छात्र-छात्राओं के लिए इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड लाइवलीहुड फेज-2 के अंतर्गत आयोजित एम्प्लॉयबिलिटी एन्हांसमेंट प्रोग्राम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से किया गया। प्रशिक्षण पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को रोजगार और प्लेसमेंट के लिए आवश्यक कौशल से लैस करना था। प्रशिक्षण के दौरान संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, टीमवर्क, साक्षात्कार की तैयारी और कार्यस्थल पर आवश्यक व्यवहारिक दक्षताओं से संबंधित जानकारी दी गई।

 

इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य प्रो. मिथुन कुमार ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी रोजगार बाजार में तकनीकी ज्ञान के साथ संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास और व्यावसायिक दक्षताओं का होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट समन्वयक प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को रोजगार और प्लेसमेंट की तैयारी के लिए उपयोगी कौशल प्राप्त हुए हैं। संस्थान का प्रयास है कि तकनीकी शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार अवसरों के लिए लगातार मार्गदर्शन और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए।

 

वहीं, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सह-समन्वयक प्रो. सौरभ ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संचार क्षमता और साक्षात्कार कौशल विकसित करने में सहायक होते हैं।

 

कार्यक्रम के प्रशिक्षक श्री राम कृष्ण पांडेय ने प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को प्रभावी संचार, व्यक्तित्व विकास, टीमवर्क, इंटरव्यू की तैयारी और कार्यस्थल पर जरूरी व्यवहारिक कौशल से संबंधित प्रशिक्षण दिया।

 

प्रशिक्षण के समापन और प्रमाण-पत्र वितरण के बाद छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण को अपने रोजगार और भविष्य के व्यावसायिक जीवन के लिए उपयोगी बताया।

 

कार्यक्रम में प्रो. मिंटू, प्रो. सिद्धांत, प्रो. लक्ष्मी, प्रो. प्रभास, प्रो. शुभम, प्रो. श्वेता, प्रो. मुकेश सहित संस्थान के अन्य व्याख्याता, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Posts

भागलपुर LIC हेड ऑफिस में बड़ा हादसा, ब्रांच मैनेजर की गाड़ी की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत; परिजनों ने पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र स्थित जीरो माइल एलआईसी हेड ऑफिस से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ब्रांच टू के मैनेजर मुरेन्द्र झा की गाड़ी की कथित टक्कर…

सहरसा: गांधीपथ की दलित बस्ती में मना दीपोत्सव, जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बच्चों संग बिताई दीपावली की शाम

रिश्तों की मिठास हो, अपनों का साथ हो, हर चेहरे पर मुस्कान हो, हर घर में उजास हो। Sponsored Advertisement दीपावली का असली संदेश भी यही है, खुशियां तभी मुकम्मल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *