राजकीय पॉलिटेक्निक सहरसा में एम्प्लॉयबिलिटी एन्हांसमेंट प्रोग्राम का समापन, छात्र-छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र

सहरसा। राजकीय पॉलिटेक्निक, सहरसा में अंतिम वर्ष के डिप्लोमा छात्र-छात्राओं के लिए इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड लाइवलीहुड फेज-2 के अंतर्गत आयोजित एम्प्लॉयबिलिटी एन्हांसमेंट प्रोग्राम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से किया गया। प्रशिक्षण पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को रोजगार और प्लेसमेंट के लिए आवश्यक कौशल से लैस करना था। प्रशिक्षण के दौरान संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, टीमवर्क, साक्षात्कार की तैयारी और कार्यस्थल पर आवश्यक व्यवहारिक दक्षताओं से संबंधित जानकारी दी गई।

 

इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य प्रो. मिथुन कुमार ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी रोजगार बाजार में तकनीकी ज्ञान के साथ संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास और व्यावसायिक दक्षताओं का होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट समन्वयक प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को रोजगार और प्लेसमेंट की तैयारी के लिए उपयोगी कौशल प्राप्त हुए हैं। संस्थान का प्रयास है कि तकनीकी शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार अवसरों के लिए लगातार मार्गदर्शन और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए।

 

वहीं, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सह-समन्वयक प्रो. सौरभ ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संचार क्षमता और साक्षात्कार कौशल विकसित करने में सहायक होते हैं।

 

कार्यक्रम के प्रशिक्षक श्री राम कृष्ण पांडेय ने प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को प्रभावी संचार, व्यक्तित्व विकास, टीमवर्क, इंटरव्यू की तैयारी और कार्यस्थल पर जरूरी व्यवहारिक कौशल से संबंधित प्रशिक्षण दिया।

 

प्रशिक्षण के समापन और प्रमाण-पत्र वितरण के बाद छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण को अपने रोजगार और भविष्य के व्यावसायिक जीवन के लिए उपयोगी बताया।

 

कार्यक्रम में प्रो. मिंटू, प्रो. सिद्धांत, प्रो. लक्ष्मी, प्रो. प्रभास, प्रो. शुभम, प्रो. श्वेता, प्रो. मुकेश सहित संस्थान के अन्य व्याख्याता, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Posts

उत्तर प्रदेश में PNC पर NHAI की कार्रवाई, बिहार में बन रहे एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर उठे सवाल

सासाराम। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान लापरवाही और निर्माण गुणवत्ता को लेकर कार्रवाई का सामना कर रही PNC इंफ्राटेक कंपनी अब बिहार में भी सवालों के घेरे में…

सुपौल DTO कार्यालय में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

सुपौल। जिला मुख्यालय स्थित जिला परिवहन कार्यालय (DTO) में गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदलाल कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *