कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, आचार संहिता पालन के निर्देश

सहरसा। बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष और सचिव के साथ बैठक हुई। बैठक में निर्वाचन कार्यक्रम, आदर्श आचार संहिता, नामांकन, मतदान और मतगणना से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।

 

Sponsored Advertisement

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी, जबकि अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर निर्धारित की गई है। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को पूर्णिया में होगी और निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने को कहा। संपत्ति विरूपण, चुनाव प्रचार सामग्री तथा पंपलेट और पोस्टर के मुद्रण एवं प्रकाशन से जुड़े नियमों की भी जानकारी दी गई। प्रतिनिधियों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 127क के प्रावधानों के अनुपालन की जानकारी दी गई।

 

नामांकन प्रक्रिया के संबंध में बताया गया कि निर्धारित प्रपत्र-2ई में नामांकन पत्र दाखिल करना होगा। इसके साथ फॉर्म-26 पर शपथ-पत्र की पूरी जानकारी देनी होगी। प्रत्येक अभ्यर्थी को 10 प्रस्तावकों का विवरण देना होगा और प्रस्तावक का कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता होना आवश्यक है।

 

मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से होगा और मतदाता प्राथमिकता क्रम में अपनी पसंद दर्ज करेंगे। इसके लिए निर्धारित वायलेट स्केच पेन का ही इस्तेमाल किया जाएगा।

 

सहरसा जिले में 30 दिसंबर 2025 को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार कुल 11,558 मतदाता हैं। इनमें 8,640 पुरुष और 2,918 महिला मतदाता शामिल हैं। जिले में कुल 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

 

मतदान के बाद सभी मतपेटिकाओं को सुरक्षा व्यवस्था के साथ पूर्णिया स्थित निर्धारित वज्रगृह में रखा जाएगा। मतगणना भी पूर्णिया के चयनित मतगणना हॉल में होगी।

 

बैठक में बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

Related Posts

उत्तर प्रदेश में PNC पर NHAI की कार्रवाई, बिहार में बन रहे एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर उठे सवाल

सासाराम। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान लापरवाही और निर्माण गुणवत्ता को लेकर कार्रवाई का सामना कर रही PNC इंफ्राटेक कंपनी अब बिहार में भी सवालों के घेरे में…

सुपौल DTO कार्यालय में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

सुपौल। जिला मुख्यालय स्थित जिला परिवहन कार्यालय (DTO) में गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदलाल कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *