SNCU के बाहर पानी में रहने को मजबूर नवजातों के परिजन, तिरपाल के सहारे कट रही रात

जहानाबाद। सदर अस्पताल में व्यवस्था की बदहाली का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल के SNCU यानी नवजात शिशु देखभाल इकाई में भर्ती बच्चों के परिजन बारिश और जलजमाव के बीच रहने को मजबूर हैं। अस्पताल परिसर में पानी जमा होने के कारण नवजात बच्चों की मां और अन्य परिजन तिरपाल के सहारे दिन-रात गुजार रहे हैं।

 

Sponsored Advertisement

बताया जा रहा है कि जहानाबाद सदर अस्पताल के SNCU में जिले के ग्रामीण इलाकों के अलावा मसौढ़ी, पटना और अरवल के किंजर समेत आसपास के कई क्षेत्रों से लोग अपने नवजात बच्चों का इलाज कराने पहुंचते हैं। नवजात बच्चों को SNCU में भर्ती कराने के बाद उनके परिजनों को अस्पताल परिसर में ही रहना पड़ता है। लेकिन लगातार बारिश के बाद अस्पताल परिसर में जलजमाव ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है।

 

हालात ऐसे हैं कि कई परिजन पानी के बीच ही तिरपाल लगाकर रहने को मजबूर हैं। आंधी और बारिश के बीच तिरपाल के नीचे रात गुजारना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। रहने के साथ-साथ खाने और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भी उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

परिजनों का कहना है कि उनके नवजात बच्चे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में बच्चों को छोड़कर किसी दूसरी जगह जाना संभव नहीं है। मजबूरी में उन्हें अस्पताल परिसर में ही रहना पड़ रहा है। संजू देवी, सोनो कुमारी और गीता देवी समेत कई परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्था को लेकर अपनी परेशानी सामने रखी।

 

गौर करने वाली बात यह है कि जिस स्थान पर नवजात बच्चों के परिजन पानी के बीच रहने को मजबूर हैं, उसी अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन कार्यालय भी मौजूद है। इसके बावजूद जलजमाव की समस्या से परिजनों को राहत नहीं मिल सकी है।

 

इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. हरीश चंद्र चौधरी ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्था में बहुत जल्द सुधार किया जाएगा। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन कब तक जलजमाव और परिजनों की रहने की समस्या का समाधान करता है।

 

 

Related Posts

सुपौल DTO कार्यालय में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

सुपौल। जिला मुख्यालय स्थित जिला परिवहन कार्यालय (DTO) में गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदलाल कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते…

बाल हितैषी पंचायत के निर्माण को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला, विभिन्न हितधारकों की भूमिका पर हुई चर्चा

सहरसा। जिला बाल संरक्षण इकाई एवं कवच समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कवच परियोजना के अंतर्गत बाल हितैषी पंचायत के निर्माण को लेकर विभिन्न हितधारकों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *