कालाझरिया में करम उत्सव की धूम, लोकगीतों और मांदल की थाप पर झूमे ग्रामीण

जामताड़ा: नाला प्रखंड के श्रीपुर पंचायत अंतर्गत कालाझरिया गांव में मंगलवार को समाज विकास समिति के तत्वावधान में भव्य करम महोत्सव का आयोजन किया गया। पारंपरिक लोक संस्कृति और आदिवासी परंपराओं को समर्पित इस महोत्सव में आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। करम गीतों की मधुर तान, मांदल की थाप और युवतियों के सामूहिक नृत्य ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

 

Sponsored Advertisement

महोत्सव का मुख्य आकर्षण अंतर-ग्रामीण करम नृत्य प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में कुल 19 टीमों ने हिस्सा लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। ठाकुरपाड़ा की राधा ग्रुप, सलोनी ग्रुप, पुष्पा और शबनम ग्रुप, केशोरी की रॉयल ग्रुप, मेजबान कालाझरिया की प्रमिला, सीमा, रीमा, मुस्कान, नीतू और उषा ग्रुप ने प्रस्तुति दी।

 

इसके अलावा अमलाचतर की साथी व खुशबू ग्रुप, नाड़ाडीह की स्वीटी, पायल, लक्की और संगीता ग्रुप, कालूखान की उषा ग्रुप तथा इंदुरहीर की एनएपी ग्रुप ने भी पारंपरिक करम नृत्य प्रस्तुत किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी युवतियों के नृत्य और लोकगीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया। देर शाम तक ग्रामीण कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद प्रतिनिधि अजय मंडल मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्रीपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शुकदेव सोरेन, पंचायत समिति सदस्य बिजली देवी, उपमुखिया ठाकुर सिंह, वार्ड सदस्य अर्जुन प्रसाद सिंह, ग्राम प्रधान बिंद महतो, अंचल निरीक्षक श्याम सुंदर बेसरा समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

 

आयोजन को सफल बनाने में समाज विकास समिति के रामचंद महतो, गौउर महतो, मोहन सिंह, जयदेव सिंह, बबलू महतो, लालमोहन महतो, दिलीप महतो, दिनेश महतो समेत समिति के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों की अहम भूमिका रही।

 

रिपोर्ट: संतोष कुमार, जामताड़ा

Related Posts

भाजपा को बड़ा झटका! सुद्राक्षीपुर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी, झामुमो में हुए शामिल

जामताड़ा नाला विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का संगठनात्मक विस्तार लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सुद्राक्षीपुर पंचायत में भाजपा को बड़ा झटका लगा, जहां भाजपा…

धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, बर्तन-आभूषण से लेकर सजावटी सामानों की खूब हुई बिक्री

जामताड़ा धनतेरस के पावन अवसर पर शुक्रवार को जामताड़ा जिले के बाजारों में खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जामताड़ा शहर से लेकर नाला, कुंडहित, मिहिजाम और करमाटांड़ तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *