परिसीमन बिल पर आरजेडी में दो फाड़, मनोज झा विरोध में तो सुरेंद्र यादव समर्थन में

पटना: परिसीमन बिल-2026 को लेकर देश की राजनीति में हलचल तेज है। एक तरफ जहां केंद्र सरकार इस बिल को लेकर समर्थन जुटाने में लगी है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों के भीतर भी मतभेद सामने आने लगे हैं। बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी में भी परिसीमन को लेकर अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। पार्टी के दो सांसद आमने-सामने नजर आ रहे हैं। राज्यसभा सांसद मनोज झा जहां इस बिल का विरोध कर रहे हैं, वहीं लोकसभा सांसद सुरेंद्र यादव ने इसके समर्थन में अपनी बात रखी है।

परिसीमन के समर्थन में सुरेंद्र यादव

Sponsored Advertisement

आरजेडी सांसद सुरेंद्र यादव का कहना है कि देश की बढ़ती आबादी और विकास की जरूरतों को देखते हुए परिसीमन जरूरी है। उन्होंने लोकसभा की सीटें बढ़ाने की वकालत करते हुए कहा कि आबादी के अनुपात में जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़नी चाहिए। इससे जनता की समस्याओं को संसद में बेहतर तरीके से उठाया जा सकेगा। सुरेंद्र यादव के मुताबिक, लोकसभा की सीटें बढ़ने से जनता और जनप्रतिनिधि दोनों को फायदा होगा। उन्होंने साफ कहा कि वह आबादी के अनुपात में परिसीमन के पक्ष में हैं।

मनोज झा ने बताया लोकतंत्र का विनाश

दूसरी तरफ आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने परिसीमन बिल पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इसे गला घोंटू अभियान बताते हुए कहा कि यह परिसीमन नहीं, बल्कि लोकतंत्र का विनाश है। महिला आरक्षण बिल का जिक्र करते हुए मनोज झा ने सरकार से सवाल किया कि जब महिला आरक्षण बिल पहले ही पारित और अधिसूचित हो चुका है, तो फिर इसे लेकर दोबारा क्या प्रक्रिया अपनाई जा रही है? उन्होंने इस पूरी कवायद पर सवाल उठाते हुए इसे पाखंड करार दिया।

अभी पार्टी का आधिकारिक फैसला नहीं

हालांकि, आरजेडी के भीतर अलग-अलग बयान सामने आने के बावजूद पार्टी ने अभी तक परिसीमन बिल पर अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट नहीं किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह ने कहा कि संसद की बैठक में बिल की पूरी कॉपी पढ़ने के बाद ही आरजेडी कोई फैसला लेगी। उन्होंने फिलहाल सामने आ रही चर्चाओं को तथ्यहीन बताया।

ऐसे में परिसीमन बिल को लेकर आरजेडी के भीतर दो अलग-अलग विचार सामने आ गए हैं। अब सबकी नजरें संसद की बैठक और पार्टी के आधिकारिक फैसले पर टिकी हैं।

Related Posts

पटना में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला मिर्च पाउडर जब्त, डोमिनोज समेत 3 प्रतिष्ठानों को नोटिस

बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई ने शुक्रवार को पटना के दानापुर और दीघा इलाके में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दानापुर कैंट…

अरविंद सिंह के परिजनों से मिलने रहुआ गांव पहुंचे अनंत सिंह के दोनों बेटे, परिवार को दी सांत्वना

बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव में शुक्रवार को उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब बिहार के चर्चित नेता अनंत सिंह के दोनों बेटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *