ज्वेलरी खरीदने के नाम पर साइबर ठगी से रहें सावधान, भागलपुर पुलिस ने तनिष्क शोरूम के कर्मचारियों को किया जागरूक

भागलपुर। साइबर अपराध और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए भागलपुर पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को पुलिस उपाधीक्षक साइबर के नेतृत्व में साइबर थाना भागलपुर की टीम ने शहर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान शोरूम के कर्मचारियों को ऑनलाइन भुगतान में सावधानी बरतने और साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए गए।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम में पुलिस टीम ने कर्मचारियों को संदिग्ध लेन-देन की पहचान, डिजिटल भुगतान के सत्यापन और वित्तीय धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ज्वेलरी खरीदने के दौरान होने वाली ठगी से बचने के लिए प्रत्येक भुगतान की पुष्टि करना बेहद जरूरी है।

 

दूसरे व्यक्ति से भुगतान कराने पर रहें सतर्क

 

पुलिस ने विशेष रूप से ऐसे मामलों को लेकर आगाह किया, जिनमें ग्राहक ज्वेलरी खरीदने के नाम पर खुद भुगतान करने के बजाय किसी दूसरे स्थान पर बैठे व्यक्ति से ऑनलाइन पैसे मंगवाने की बात करता है। ऐसे मामलों में बिना पूरी जांच के भरोसा नहीं करने की सलाह दी गई।

 

पुलिस ने स्पष्ट किया कि बैंक खाते में वास्तविक राशि प्राप्त होने की पुष्टि के बाद ही ज्वेलरी की सुपुर्दगी करें। केवल ग्राहक की ओर से दिखाई गई भुगतान रसीद या स्क्रीनशॉट को भुगतान का प्रमाण नहीं मानें।

 

फर्जी स्क्रीनशॉट और क्यूआर कोड से सावधान

 

जागरूकता कार्यक्रम में कर्मचारियों को फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट, संदिग्ध लिंक और क्यूआर कोड के जरिए होने वाली धोखाधड़ी के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के भेजे गए संदेश या स्क्रीनशॉट पर भरोसा करने के बजाय अधिकृत बैंकिंग माध्यम से भुगतान की जांच करें।

 

संदिग्ध लेन-देन की तुरंत दें सूचना

 

पुलिस उपाधीक्षक साइबर ने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसी भी तरह की साइबर ठगी या संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की आशंका होने पर तत्काल साइबर थाना भागलपुर को सूचना दें।

 

भागलपुर पुलिस ने आम नागरिकों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से भी डिजिटल भुगतान के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है। पुलिस का उद्देश्य जागरूकता के माध्यम से साइबर अपराध पर अंकुश लगाना और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षित वित्तीय लेन-देन की व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

Related Posts

पटना में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला मिर्च पाउडर जब्त, डोमिनोज समेत 3 प्रतिष्ठानों को नोटिस

बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई ने शुक्रवार को पटना के दानापुर और दीघा इलाके में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दानापुर कैंट…

अरविंद सिंह के परिजनों से मिलने रहुआ गांव पहुंचे अनंत सिंह के दोनों बेटे, परिवार को दी सांत्वना

बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव में शुक्रवार को उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब बिहार के चर्चित नेता अनंत सिंह के दोनों बेटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *