नवगछिया जीरोमाइल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 किलो से अधिक गांजा के साथ महिला-पुरुष समेत तीन गिरफ्तार

नवगछिया (भागलपुर)। नवगछिया पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जीरोमाइल के पास दो बैग गांजा के साथ एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे का वजन 12 किलोग्राम से अधिक बताया जा रहा है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गांजा तस्करी के कथित सरगना इंद्रदेव को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह पुलिस ने मामले में कुल तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नवगछिया जीरोमाइल इलाके में गांजा तस्करी की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार के नेतृत्व में नवगछिया ट्रैफिक पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और घेराबंदी कर एक महिला तथा एक पुरुष को दो बैग गांजा के साथ पकड़ लिया।

Sponsored Advertisement

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी दी। इसी आधार पर पुलिस ने कथित सरगना इंद्रदेव को भी दबोच लिया। पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

कार्रवाई की जानकारी देते हुए ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद ट्रैफिक नवगछिया पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले एक महिला और एक पुरुष को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ के आधार पर मामले में शामिल इंद्रदेव को भी गिरफ्तार किया गया है।

फिलहाल तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए नवगछिया थाना ले जाया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी। साथ ही इस तस्करी के नेटवर्क में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Posts

पटना में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिंटू मसाला मिल से 4.5 किलो खुला मिर्च पाउडर जब्त, डोमिनोज समेत 3 प्रतिष्ठानों को नोटिस

बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई ने शुक्रवार को पटना के दानापुर और दीघा इलाके में चार खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दानापुर कैंट…

अरविंद सिंह के परिजनों से मिलने रहुआ गांव पहुंचे अनंत सिंह के दोनों बेटे, परिवार को दी सांत्वना

बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव में शुक्रवार को उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब बिहार के चर्चित नेता अनंत सिंह के दोनों बेटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *