महज 5 सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर PM मोदी, CM सम्राट और नीतीश कुमार की तस्वीर, मधुरेंद्र की अनोखी कलाकारी ने सबको चौंकाया

भागलपुर: बिहार के विकास को नई रफ्तार देने जा रहे नीतीश सेतु के उद्घाटन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार और अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनोखी कलाकारी से एक बार फिर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने महज 5 सेंटीमीटर के हरे पीपल के पत्ते को अपना कैनवास बनाकर उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बेहद खूबसूरत और बारीक तस्वीर उकेरी है।

 

Sponsored Advertisement

मधुरेंद्र कुमार की इस कलाकृति की खास बात यह है कि उन्होंने छोटे से पत्ते पर तीनों प्रमुख नेताओं की तस्वीर बनाने के साथ-साथ गंगा नदी पर बने भव्य नीतीश सेतु का चित्र भी उकेरा है। इतना ही नहीं, पत्ते पर अंग्रेजी में ‘वेलकम टू बिहार’ और ‘नीतीश सेतु’ लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनूठे अंदाज में स्वागत किया है।

 

इस बेहद सूक्ष्म और आकर्षक कलाकृति को तैयार करने में कलाकार को करीब पांच घंटे का समय लगा। छोटे से पत्ते पर इतनी बारीकी से तस्वीरें उकेरना उनकी कला, धैर्य और रचनात्मकता को दर्शाता है। उनकी यह अनोखी कलाकृति लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

 

इस अवसर पर मधुरेंद्र कुमार ने कहा कि जब-जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आते हैं, तब-तब राज्य को विकास की बड़ी सौगात मिलती है। उन्होंने कहा कि पटना के कच्ची दरगाह से राघोपुर होते हुए वैशाली के बिदुपुर को जोड़ने वाला करीब 9.76 किलोमीटर लंबा छह लेन का गंगा सेतु बिहार के विकास में नया अध्याय जोड़ने जा रहा है।

 

कलाकार के मुताबिक, नीतीश सेतु बिहार के लिए गर्व और खुशी का विषय है। इसी खुशी और उत्साह को अपनी कला के माध्यम से व्यक्त करने के लिए उन्होंने यह विशेष कलाकृति तैयार की है।

 

मधुरेंद्र कुमार की यह छोटी-सी लेकिन बेहद खास कलाकृति एक बार फिर साबित करती है कि कला के जरिए बड़े आयोजनों और ऐतिहासिक उपलब्धियों को अनोखे अंदाज में यादगार बनाया जा सकता है।

Related Posts

समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, गले पर जख्म के निशान देख मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका, ससुराल पक्ष फरार

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत मोतीपुर के फत्तेपुर गांव में शनिवार को एक 22 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में…

नशा मुक्त कोशी अभियान को बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 976 लीटर शराब और 126 किलो गांजा बरामद, 70 तस्कर गिरफ्तार

सहरसा: कोशी क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *